मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित रूप से घर छोड़कर चले जाने की शिकायत पुलिस से की है। शिकायतकर्ता आकाश का आरोप है कि उसकी पत्नी दीपा अपनी डेढ़ साल की बच्ची को घर पर छोड़कर एक परिचित व्यक्ति के साथ चली गई.

आकाश के अनुसार, उसने और दीपा ने प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आकाश दिल्ली में टैक्सी चलाने का काम करने लगा.
पति का आरोप है कि इसी दौरान दीपा की नजदीकियां उसके एक रिश्तेदार देवेंद्र से बढ़ गईं। आकाश का दावा है कि कुछ दिन पहले दीपा घर से नगदी और जेवरात लेकर चली गई और अपनी मासूम बच्ची को पीछे छोड़ गई.

मामले की जानकारी मिलने के बाद आकाश ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर पत्नी की तलाश और मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.