बारिश में चलती स्कूटी पर जानलेवा स्टंट पड़ा भारी! VIDEO वायरल होते ही हरकत में आई मुरादाबाद पुलिस

Date: 2026-07-13
news-banner

मुरादाबाद सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में एक युवक ने अपनी और अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल दी। वायरल वीडियो में युवक बारिश के दौरान चलती स्कूटी की सीट पर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसने न केवल यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र का है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने ऐसे स्टंट पर कड़ी आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की।
मामले का संज्ञान लेते हुए मुरादाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी सिविल लाइंस को जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें। ऐसे कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि स्वयं और अन्य राहगीरों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं। जांच के आधार पर दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments