मोहर्रम जुलूस का डीसीपी धवल जायसवाल ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Date: 2026-06-27
news-banner

गाजियाबाद। मोहर्रम पर्व के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गाजियाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई.26 जून 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में निकल रहे मोहर्रम के जुलूस का संचालन शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया.

6a3f6cfd469ff1782541565.jpeg

इस दौरान पुलिस उपायुक्त (नगर/ट्रांस हिंडन) श्री धवल जायसवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली नगर) श्रीमती उपासना पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था. संवेदनशील स्थलों.बैरिकेडिंग.पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया.

6a3f6d051cb3e1782541573.jpeg

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए. साथ ही जुलूस मार्ग पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.

6a3f6d13c08301782541587.jpeg

गाजियाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है.

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और जुलूस में शामिल लोगों से शांति.भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

6a3f6d19822701782541593.jpeg

Leave Your Comments