मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर: मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढही, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Date: 2026-07-06
news-banner

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. इसी बीच शहर के मानखुर्द इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है.जहां एक तीन मंजिला चॉल अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है.

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग. पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.

लगातार हो रही बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.प्रशासन ने आशंका जताई है कि मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना है, इसलिए तलाशी अभियान जारी रखा गया है.

मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते कई सड़कों पर जलभराव. लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी और यातायात प्रभावित होने की खबरें भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण इमारत कमजोर हो गई थी.हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

Leave Your Comments