गाजियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार दिनांक 11.05.2026 को वादिया द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि अभियुक्त जोनी पुत्र कर्म सिंह, निवासी ग्राम जलालाबाद, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद द्वारा उनकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर में तत्काल धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन कर पीड़िता की तलाश शुरू की गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में आगे बढ़ाते हुए धारा 65(1)/123 बीएनएस तथा धारा 4(2)/16/17 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई.
दिनांक 15.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त जोनी को थाना मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में पुलिस की प्राथमिकता त्वरित कार्रवाई और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.