मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के सफीपुर पट्टी (चंदेरी रोड) इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक 23 वर्षीय महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल वृद्ध को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है

महिला का आरोप है कि उसका ससुर पिछले करीब दो वर्षों से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। उसने कई बार अपने पति, जो हरियाणा में ई-रिक्शा चलाता है, से इसकी शिकायत की, लेकिन कथित तौर पर उसे सहयोग नहीं मिला। महिला का यह भी दावा है कि उसने पुलिस से भी शिकायत की , लेकिन समय पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है अधिकारियों का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों और ससुर पर हुए हमले, दोनों की अलग-अलग जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है