NEET परीक्षा में अभिभावकों की परेशानी, नोएडा के कई केंद्रों पर नहीं मिली बुनियादी सुविधाएं

Date: 2026-06-22
news-banner

देशभर में आयोजित NEET परीक्षा के दौरान जहां लाखों छात्र मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के सपने के साथ परीक्षा देने पहुंचे. वहीं नोएडा के कई परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों को घंटों तक तेज धूप में खड़े रहना पड़ा। कई केंद्रों पर न तो टेंट की व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी का पर्याप्त इंतजाम किया गया था। ऐसे में बच्चों के साथ आए माता-पिता को गर्मी और उमस के बीच लंबा इंतजार करना पड़ा.

6a38d3b1387311782109105.png

अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा जैसी बड़ी व्यवस्था में छात्रों के साथ-साथ उनके परिजनों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। कई लोगों ने आरोप लगाया कि केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी के बावजूद व्यवस्थाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं.जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है.

कुछ अभिभावकों ने बताया कि कई घंटे तक बाहर रहने के दौरान उन्हें न बैठने की जगह मिली और न ही छांव की व्यवस्था। बुजुर्ग अभिभावकों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी.

सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब लाखों छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित की जाती है, तो परीक्षा केंद्रों के बाहर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित क्यों नहीं की जातीं.

6a38d3c1aada01782109121.png

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा प्रबंधन केवल परीक्षा कक्ष तक सीमित नहीं होना चाहिए. बल्कि केंद्रों के बाहर अभिभावकों और छात्रों के लिए भी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जानी चाहिए। इससे परीक्षा के दौरान बेहतर माहौल बनता है और अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सकता है।

फिलहाल यह मुद्दा स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और अभिभावकों ने भविष्य में बेहतर व्यवस्थाओं की मांग की है.

Leave Your Comments