समुद्र की लहरों पर इंजीनियरिंग का चमत्कार: नया पंबन ब्रिज बना नए भारत की नई पहचान

Date: 2026-06-16
news-banner

तमिलनाडु में स्थित नया पंबन ब्रिज देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। यह भारत का पहला वर्टिकल-लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल है.  जिसे अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग मानकों के आधार पर तैयार किया गया है.

6a30f1e2101c61781592546.png

यह पुल रामेश्वरम द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ता है और पुराने पंबन ब्रिज की जगह नई सुविधाओं और बेहतर तकनीक के साथ विकसित किया गया है. इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसका वर्टिकल-लिफ्ट स्पैन है. जो समुद्री जहाजों के गुजरने के दौरान ऊपर उठ सकता है, जिससे रेल और समुद्री यातायात दोनों को सुविधा मिलती है.

6a30f1f03fc011781592560.png

विशेषज्ञों के अनुसार नया पंबन ब्रिज भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का प्रतीक है। समुद्री वातावरण और तेज हवाओं जैसी चुनौतियों के बीच इस पुल का निर्माण देश की तकनीकी दक्षता को दर्शाता है.

यह परियोजना न केवल यात्रियों के लिए सुरक्षित और तेज रेल यात्रा सुनिश्चित करेगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगी। रामेश्वरम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

6a30f1fe1e5a41781592574.png

नया पंबन ब्रिज भारत के उस बदलते स्वरूप की झलक है, जहां आधुनिक तकनीक, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास की नई सोच देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रही है.

Leave Your Comments