एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़कर कपल ने किया प्रपोज, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित विश्व प्रसिद्ध एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है.कथित तौर पर एक कपल सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर इमारत के प्रतिबंधित ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया.वहां दोनों ने "When the Power of Love Beats the Love of Power. the World Knows Peace" लिखा हुआ बैनर लहराया और फिर एक-दूसरे को प्रपोज किया.
इस पूरी घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस और इमरजेंसी सर्विस की टीम सीढ़ियों के जरिए ऊपर पहुंची और दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। अधिकारियों के अनुसार. घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
पुलिस ने एंजेला निकोलाउ (Angela Nikolau) और इवान कुजनेत्सोव (Ivan Kuznetsov) के खिलाफ सेंधमारी (Burglary). अवैध घुसपैठ (Trespassing).लापरवाही से जान जोखिम में डालने (Reckless Endangerment) और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई आरोपों में मामला दर्ज किया है.
प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों प्रतिबंधित क्षेत्र तक कैसे पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
यह कपल पहले भी दुनिया की ऊंची इमारतों और संरचनाओं पर खतरनाक स्टंट करने के लिए जाना जाता है.इनके साहसिक कारनामों पर वर्ष 2024 में "Skywalkers: A Love Story" नाम से एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई जा चुकी है.हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के स्टंट बेहद खतरनाक होते हैं और आम लोगों को इनकी नकल नहीं करनी चाहिए.