NH-09 गाजीपुर बॉर्डर (यूपी गेट) पर भारी ट्रैफिक, दिल्ली सीमा में वाहनों की रफ्तार धीमी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Date: 2026-07-06
news-banner

गाजियाबाद: राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (NH-09) स्थित गाजीपुर बॉर्डर (यूपी गेट) पर रविवार को दिल्ली सीमा के अंदर ट्रैफिक की गति धीमी होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया. इसके चलते यूपी गेट से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबी कतारें देखने को मिलीं.

6a4b471c66e0f1783318300.png

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिल्ली सीमा के अंदर वाहनों की धीमी आवाजाही के कारण ट्रैफिक का प्रभाव यूपी गेट तक पहुंच गया है. स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं और यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

6a4b47235cc271783318307.png

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें.ट्रैफिक नियमों का पालन करें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. इससे जाम की स्थिति को कम करने में मदद मिलेगी.

दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन लाखों लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं. ऐसे में ट्रैफिक की गति धीमी होने का असर नौकरीपेशा लोगों. व्यापारियों और अन्य यात्रियों पर भी पड़ सकता है. पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और ट्रैफिक सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है.

6a4b47308bca51783318320.png

Leave Your Comments