नोएडा प्राधिकरण का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, सेक्टर-82 की सुपर मिग 8ए सोसाइटी में अवैध निर्माण ध्वस्त

Date: 2026-07-03
news-banner

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए 1 जुलाई 2026 को सेक्टर-82 स्थित विवेक विहार की सुपर मिग 8ए सोसाइटी में अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की। सिविल विभाग की टीम ने सार्वजनिक क्षेत्र में किए गए अतिरिक्त अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया.

6a476866610f51783064678.png

प्राधिकरण के अनुसार यह कार्रवाई सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने और शहर में नियोजित विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से निर्मित हिस्से को हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया.

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर में सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

6a476873106361783064691.png

प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और शहर की स्वच्छ. सुव्यवस्थित एवं योजनाबद्ध व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

6a476879960bd1783064697.png

Leave Your Comments