NEET पेपर लीक के विरोध में आगरा में OBC कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Date: 2026-06-18
news-banner

आगरा। NEET पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश OBC कांग्रेस ने आगरा में बड़ा प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की.

प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव नागर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों और अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है.उनका आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में संबंधित एजेंसियां विफल रही हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग उठाई.

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई.

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी. कार्यकर्ता और छात्र समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा. NEET पेपर लीक का मुद्दा देशभर में राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बना हुआ है. जिस पर विभिन्न दल अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Leave Your Comments