पंढरपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पंढरपुर क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा. जिससे एक ही परिवार के 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में परिवार के कई सदस्य सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब पिकअप किसी कारणवश चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे कुएं में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तत्काल सहायता के लिए दौड़ पड़े।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया और कुएं में गिरे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। हालांकि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
अधिकारियों का कहना है कि हादसे के पीछे वाहन की तकनीकी खराबी. सड़क की स्थिति या चालक का नियंत्रण खोना जैसे पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.