PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड: सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मिला स्टैंडिंग ओवेशन

Date: 2026-06-10
news-banner

भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहकर एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

6a291a5bab8141781078619.png6a291a6e701c41781078638.png

बताया जा रहा है कि इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को साथी नेताओं की ओर से स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया गया। यह क्षण राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में चर्चा का विषय बना हुआ है.

6a291a64d4bc91781078628.png

प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. तब से लेकर अब तक वे लगातार इस पद पर बने हुए हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल इंडिया, वित्तीय समावेशन, रक्षा, विदेश नीति और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया है.

6a291a75efbac1781078645.png

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किसी भी लोकतंत्र में इतने लंबे समय तक सत्ता में बने रहना जनता के निरंतर समर्थन और मजबूत संगठनात्मक ढांचे का संकेत माना जाता है। वहीं विपक्षी दल सरकार की नीतियों और फैसलों पर अपनी आलोचनाएं भी जारी रखते रहे हैं.

इस उपलब्धि के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने वाले संदेशों की बाढ़ देखने को मिल रही है.

Leave Your Comments