जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट की नवनिर्मित आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा.उद्घाटन से एक दिन पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया और तैयारियों का जायजा लिया गया.
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था. यात्री सुविधाओं और उद्घाटन समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.
नई टर्मिनल बिल्डिंग को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है. इसमें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर प्रतीक्षालय, आधुनिक सुरक्षा प्रणाली, डिजिटल सेवाएं और उन्नत यात्री प्रबंधन व्यवस्था विकसित की गई है.
सरकार का मानना है कि इस नए टर्मिनल के शुरू होने से मारवाड़ क्षेत्र में पर्यटन.व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी. साथ ही जोधपुर की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी. जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलने की उम्मीद है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमंत्रित अतिथियों के शामिल होने की संभावना है.
नया टर्मिनल राजस्थान के एयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और इससे जोधपुर को देश के प्रमुख पर्यटन एवं व्यापारिक केंद्रों में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है.