नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने पर राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को भारत के विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा का नया अध्याय बताया है.
इन 12 वर्षों के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास जैसे कई बड़े अभियानों को आगे बढ़ाया। समर्थकों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है.
सरकार की नीतियों के चलते डिजिटल क्रांति को नई गति मिली, वहीं देश में सड़क, रेलवे, एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे जैसे बड़े विकास कार्यों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की मजबूत उपस्थिति और वैश्विक कूटनीति में बढ़ती भूमिका को भी मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियों में गिना जा रहा है.
भाजपा नेताओं और समर्थकों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करते हुए देश को आत्मनिर्भरता और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत और अधिक प्रगति करते हुए वैश्विक नेतृत्व की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाएगा.