राजस्थान दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत, 'पधारो म्हारे देस' के नारों से गूंजा प्रदेश

Date: 2026-07-04
news-banner

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल देखने को मिला. भाजपा कार्यकर्ताओं. जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप पधारो म्हारे देस कहकर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया.

6a48a1182e6e91783144728.png

प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर कई स्थानों पर विशेष तैयारियां की गईं पारंपरिक वेशभूषा लोक कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वागत द्वारों के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए लिखा कि शौर्य धरा राजस्थान पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का घणो-घणो अभिनंदन.

6a48a12268de51783144738.png

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं. जनसभाओं और सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और कार्यक्रम स्थलों पर व्यापक इंतजाम किए गए.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राजस्थान की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भाजपा इसे संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का अवसर मान रही है.

6a48a13fe24f41783144767.png

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, Facebook और Instagram पर भी #PadharoMhareDesh और #ModiInRajasthan जैसे हैशटैग तेजी से ट्रेंड करते दिखाई दिए.

Leave Your Comments