इंदौर सड़क हादसा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह की दर्दनाक मौत

Date: 2026-06-13
news-banner

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दुखद खबर सामने आई है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार. शुभचिंतकों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है.

6a2cfbe53b8911781332965.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि प्रभात सिंह देवास से इंदौर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह अपनी कार के पास पहुंचे और उसमें बैठने की तैयारी कर रहे थे. तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रभात सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बच सकी और इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बस चालक और वाहन से संबंधित जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

प्रभात सिंह के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर दिया है.

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave Your Comments