प्रतापगढ़ में अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, मुस्लिम युवती और दलित युवक ने मंदिर में रचाई शादी

Date: 2026-06-23
news-banner

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक अंतरधार्मिक विवाह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, एक मुस्लिम युवती और एक हिंदू दलित युवक ने परिवार की सहमति से विवाह कर लिया। विवाह की रस्में मंदिर में संपन्न हुईं.जहां दोनों परिवारों के सदस्य भी मौजूद रहे.

स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी के दौरान दोनों पक्षों के परिजनों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया. बताया जा रहा है कि युवती के पिता और युवक के पिता ने भी इस रिश्ते को स्वीकार करते हुए दोनों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की.

6a3a36fc247361782200060.png

शादी के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान का उदाहरण बताया. जबकि विभिन्न मंचों पर इस विषय को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं.

6a3a370d2b2351782200077.png

स्थानीय स्तर पर यह विवाह चर्चा का केंद्र बना हुआ है। लोगों का कहना है कि परिवारों की सहमति और आपसी समझ के साथ लिया गया निर्णय समाज में सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है.

हालांकि. इस मामले से जुड़े कुछ दावों और व्यक्तिगत विवरणों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. इसलिए संबंधित तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

6a3a371e639fb1782200094.png

Leave Your Comments