उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जिसने लोगों को दहला दिया है। यह घटना Big Bazaar के बाहर स्थित पार्किंग एरिया में हुई, जहां खड़ी कई गाड़ियों को एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्रेजा कार हाईवे की तरफ से तेज गति में आ रही थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद वह सीधे पार्किंग में घुस गई और खड़ी कारों से टकरा गई। इस हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

गनीमत यह रही कि घटना के समय पार्किंग क्षेत्र में मौजूद लोग कुछ दूरी पर थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कई लोग बाल-बाल बच गए। अगर यह टक्कर भीड़भाड़ के बीच होती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी.
पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें तेज रफ्तार ब्रेजा को बेकाबू होकर पार्किंग में घुसते और गाड़ियों से टकराते हुए साफ देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है.
यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार ड्राइविंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.