समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कारी अहमद मदनी बने गाजियाबाद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष

Date: 2026-07-06
news-banner

गाजियाबाद: समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत लोहिया वाहिनी में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर कारी अहमद मदनी को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी, गाजियाबाद का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

6a4b5205090f71783321093.jpeg

यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल की संस्तुति तथा गाजियाबाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन की सहमति से की गई. नियुक्ति की घोषणा लोहिया वाहिनी के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष असलम कुरैशी द्वारा की गई.

नियुक्ति के बाद कारी अहमद मदनी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य करेंगे.

6a4b52109e0dc1783321104.jpeg

कारी अहमद मदनी ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और मिशन 2027 के तहत PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की एकजुटता के साथ समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करेगी.

6a4b5218d1b581783321112.jpeg

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन में नई नियुक्तियों से समाजवादी पार्टी गाजियाबाद जिले में अपनी सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने का प्रयास कर रही है.

6a4b5220a99591783321120.jpeg

Leave Your Comments