वीर भूमि पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, राहुल गांधी ने बताए आधुनिक भारत के सपने

Date: 2026-05-21
news-banner

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को दिल्ली स्थित वीर भूमि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वीर भूमि पहुंचकर अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राजीव गांधी के योगदान और उनके देश के विकास में निभाई गई भूमिका को याद किया। इस दौरान “राजीव गांधी अमर रहें” के नारों के साथ पूरे वातावरण में भावुक माहौल देखने को मिला.

राहुल गांधी ने कहा कि राजीव गांधी का आधुनिक, सशक्त और एकजुट भारत का सपना आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और युवा शक्ति को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया.

कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत को 21वीं सदी की दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद किया गया.

Leave Your Comments