रांची के राज हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप: पैर फ्रैक्चर के मरीज से ₹22 लाख का बिल, इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Date: 2026-07-04
news-banner

रांची के राज हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही के आरोप, ₹22 लाख का बिल और मरीज की मौत से उठे सवाल

झारखंड की राजधानी रांची स्थित राज हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में आ गया है.अस्पताल पर आरोप है कि पैर फ्रैक्चर के इलाज के लिए भर्ती किए गए एक मरीज को समय पर उचित उपचार नहीं मिला. जिसके कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई.

6a48ba0526c4e1783151109.png

मृतक के परिजनों का आरोप है कि मरीज को पैर में फ्रैक्चर होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका कहना है कि भर्ती के बाद दो से तीन दिनों तक घाव की ड्रेसिंग नहीं की गई. जिससे संक्रमण शरीर के अन्य हिस्सों में फैल गया.इसके बाद मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया गया.

परिजनों का दावा है कि इलाज के नाम पर अस्पताल ने करीब 22 लाख रुपये का बिल वसूला.बावजूद इसके मरीज की जान नहीं बचाई जा सकी.उनका आरोप है कि अंत में डॉक्टरों ने इलाज जारी रखने में असमर्थता जताते हुए मरीज को नहीं बचा पाने की बात कही.

6a48ba1152eff1783151121.png

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन की ओर से जांच शुरू किए जाने की भी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है.

यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला निजी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता. मरीजों की सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर सकता है.फिलहाल मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

Leave Your Comments