आईएएस रवींद्र कुमार मंडर बने गाजियाबाद के नए जिलाधिकारी, प्रयागराज से हुआ तबादला

Date: 2025-07-28
news-banner
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2013 बैच के आईएएस अधिकारी रवींद्र कुमार मंडर को गाजियाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। वे अब तक प्रयागराज जिले में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को शासन द्वारा उनका तबादला आदेश जारी किया गया, जिसके तहत वे गाजियाबाद के जिला अधिकारी (डीएम) का कार्यभार संभालेंगे।

आईएएस रवींद्र कुमार मंडर का जन्म 27 दिसंबर 1988 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उन्होंने बीए (BA) की शिक्षा ग्रहण की है और उन्हें वर्ष 2013 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित किया गया। सेवा में उनकी पुष्टि 3 सितंबर 2015 को हुई।

उन्होंने अब तक प्रशासनिक सेवा में कई अहम पदों पर कार्य किया है:

प्रशिक्षण के बाद फिरोजाबाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट,

आगरा में मुख्य विकास अधिकारी (CDO),

मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त,

रामपुर, जौनपुर और प्रयागराज में जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया।


वे 14 सितंबर 2024 को प्रयागराज में डीएम बने थे और 28 जुलाई 2025 तक वहां कार्यरत रहे। अब उन्हें गाजियाबाद जैसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रवींद्र कुमार मंडर को प्रशासनिक सख्ती, विकास कार्यों की दक्ष निगरानी और जनता से संवाद में कुशल अधिकारी माना जाता है। उनके गाजियाबाद आगमन से जिले में विकास और प्रशासनिक सुधारों की नई उम्मीदें जगी हैं।

Leave Your Comments