RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद भावुक पल: अनुष्का शर्मा दौड़कर पहुंचीं विराट कोहली के पास, गले लगकर छलक पड़े खुशी के आंसू

Date: 2026-06-01
news-banner

आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर भावनाओं का सैलाब देखने को मिला। जैसे ही RCB ने ट्रॉफी अपने नाम की, पूरा स्टेडियम जश्न में डूब गया.

1780299415_Screenshot_2026-06-01_003308.png

जीत के तुरंत बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सीधे मैदान में पहुंचीं और अपने पति एवं स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के पास दौड़कर गईं। दोनों के बीच यह पल बेहद भावुक और यादगार बन गया.

अनुष्का शर्मा ने विराट को गले लगाया, जिसके बाद विराट कोहली भी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ नजर आए। यह दृश्य कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

1780299480_Screenshot_2026-06-01_003739.png

 

मैच के बाद का यह पल सिर्फ RCB फैंस ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के लिए खास बन गया। फैंस ने इस जोड़ी को जमकर सराहा और सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई.

RCB की यह जीत लंबे इंतजार के बाद आई है, जिसने खिलाड़ियों और समर्थकों दोनों के लिए एक यादगार इतिहास बना दिया .

Leave Your Comments