भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक Sachin Tendulkar ने अपने 20 से अधिक वर्षों के क्रिकेट करियर में ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें आज भी युवा खिलाड़ी प्रेरणा के रूप में देखते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा शतक और कई ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ उन्होंने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया.
हालांकि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सचिन तेंदुलकर का जीवन उतना ही अनुशासित और प्रेरणादायक दिखाई देता है. हाल के दिनों में सोशल Media पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो और तस्वीरों में सचिन बेहद व्यवस्थित और सादगीपूर्ण अंदाज में नजर आ रहे हैं। वे अपने रोजमर्रा के कार्यों को भी पूरी तैयारी और जिम्मेदारी के साथ करते दिखाई देते हैं.

लोगों का कहना है कि सचिन को देखकर ऐसा लगता है मानो वे किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हों। यात्रा की तैयारी हो, सामान को व्यवस्थित रखना हो या दैनिक जीवन के छोटे-छोटे कार्य, हर चीज में उनका अनुशासन साफ दिखाई देता है.
यही कारण है कि करोड़ों लोगों के लिए सचिन केवल एक क्रिकेटर नहीं बल्कि एक प्रेरणा बन चुके हैं.उनका जीवन यह संदेश देता है कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत. अनुशासन और सीखते रहने की आदत से मिलती है.
विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी क्षेत्र में लंबी सफलता के लिए वही लोग आगे बढ़ते हैं जो उपलब्धियों के बाद भी सीखना नहीं छोड़ते। सचिन तेंदुलकर का व्यक्तित्व इसी सोच का एक बेहतरीन उदाहरण माना जाता है.
उनकी जीवनशैली युवाओं को यह सीख देती है कि चाहे खेल का मैदान हो या जीवन का कोई दूसरा क्षेत्र, यदि काम पूरी लगन और शिद्दत से किया जाए तो सफलता लगातार मिलती रहती है.