हरदोई के शाहाबाद में निरीक्षण के दौरान SDM सुशील मिश्रा पर हमला, सिर में चोट लगने पर 5 टांके लगे

Date: 2026-06-09
news-banner

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की शाहाबाद तहसील में उस समय हड़कंप मच गया जब निरीक्षण के लिए पहुंचे SDM Susheel Mishra पर कथित रूप से हमला हो गया.

6a27c19f9e4d71780990367.png

जानकारी के अनुसार, SDM सुशील मिश्रा क्षेत्र में सरकारी कार्यों के निरीक्षण के लिए गए थे, तभी वहां स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान हुए विवाद में उन्हें चोट लग गई.जिसके बाद उनके सिर में पांच टांके लगाए गए हैं.

घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार की जा रही है.

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave Your Comments