सीहोर जिला अस्पताल के ICU में टपका छत का पानी, वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

Date: 2026-07-06
news-banner

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है. अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड में छत से पानी टपकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल के रखरखाव और मरीजों की सुरक्षा को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के दौरान ICU वार्ड की छत से पानी रिसने लगा. वायरल वीडियो में वार्ड के भीतर पानी टपकता दिखाई दे रहा है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. लेकिन इसके सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

6a4b4b031b5671783319299.png

आईसीयू किसी भी अस्पताल का सबसे संवेदनशील विभाग माना जाता है, जहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज किया जाता है. ऐसे में छत से पानी टपकने जैसी घटना मरीजों की सुरक्षा और उपचार व्यवस्था पर चिंता बढ़ाती है.

स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल भवन की समय-समय पर मरम्मत और रखरखाव की मांग की है. वहीं.  स्वास्थ्य विभाग से भी मामले की जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है.

अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक बयान आने का इंतजार है। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

Leave Your Comments