सीतापुर में पेट्रोल पंप पर बवाल: पैसे मांगने पर सेल्समैन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Date: 2026-06-16
news-banner

Sitapur News: पेट्रोल के पैसे मांगना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप पर जमकर मारपीट

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ओम साईं नाथ पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवक पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान को लेकर विवाद करने लगे। बताया जा रहा है कि पेट्रोल भरने के बाद जब सेल्समैन ने उनसे पैसे मांगे तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

6a30e0517b5fd1781588049.png

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार. विवाद बढ़ने पर पेट्रोल भरवाने वाले युवक ने अपने गांव के अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में कई लोग कर्मचारियों को घेरकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना के दौरान पेट्रोल पंप परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए। कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ लोगों ने इस घटना को "गोरिल्ला युद्ध जैसे हालात" बताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है.

हालांकि.  पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है.

Leave Your Comments