सीतापुर में सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, नजूल भूमि पर बने भवन को प्रशासन ने कराया ध्वस्त

Date: 2026-06-22
news-banner

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यालय पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है.प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्यालय भवन को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह भवन नजूल भूमि पर बना हुआ था और इसके संबंध में लंबे समय से कानूनी एवं प्रशासनिक विवाद चल रहा था.

6a38d693e26391782109843.png

जानकारी के अनुसार 15 जनवरी 2005 को नगर पालिका द्वारा टाउन हॉल की भूमि कार्यालय निर्माण के लिए आवंटित की गई थी.हालांकि निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया और 14 अप्रैल 2005 को उक्त आवंटन रद्द कर दिया गया। इसके बाद मामला प्रशासनिक और न्यायिक प्रक्रिया में चला गया.

6a38d6b1bfb711782109873.png

सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी (डीएम) कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई.जहां संबंधित भवन को खाली करने के आदेश जारी किए गए थे। प्रशासन का दावा है कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई.

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विभिन्न दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

6a38d6bf1d36c1782109887.png

प्रशासन का कहना है कि सरकारी और नजूल भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है और इसे लेकर अलग-अलग राजनीतिक दल अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

फिलहाल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई न्यायिक और प्रशासनिक आदेशों के अनुपालन में की गई है। मामले को लेकर आगे भी राजनीतिक और कानूनी बहस जारी रहने की संभावना है.

Leave Your Comments