नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना-प्रदर्शन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा सुधार के पक्षधर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। यह प्रदर्शन कथित परीक्षा अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा है.
प्रदर्शन स्थल पर मौजूद समर्थकों ने दावा किया कि लगातार उपवास के कारण सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य कमजोर हो रहा है. उनके समर्थकों के अनुसार, उनका रक्तचाप 104/66 तक पहुंच गया है और पिछले 15 दिनों में उनका वजन लगभग 7.8 किलोग्राम कम हो गया है। हालांकि, इन स्वास्थ्य संबंधी दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र, युवा और विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र संवाद और समाधान की अपील की। वहीं, सोनम वांगचुक ने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रखने की बात दोहराई। उनकी गिरती सेहत को लेकर समर्थकों में चिंता बढ़ती जा रही है और वे जल्द सकारात्मक पहल की उम्मीद जता रहे हैं.