वीर भूमि पर सोनिया गांधी ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, देश की एकता और विकास को बताया विरासत

Date: 2026-05-21
news-banner

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को दिल्ली स्थित वीर भूमि पर भावुक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

इस दौरान वीर भूमि पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर राजीव गांधी को नमन किया और उनके देश निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भावनात्मक और श्रद्धामय बना रहा.

1779350593_WhatsApp_Image_2026-05-21_at_1.04.43_PM.jpeg

सोनिया गांधी ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि देश की एकता को मजबूत करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने और तकनीकी एवं आधुनिक भारत की नींव रखने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच आज भी भारत की प्रगति की दिशा तय करती है.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस पार्टी के विभिन्न नेताओं ने भी उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत की विकास यात्रा का मजबूत आधार बताया.

Leave Your Comments