समरकूल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन, 'मेक इन इंडिया' को मिलेगी नई मजबूती

Date: 2026-06-26
news-banner

गाजियाबाद। समरकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई "समरकूल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड" का भूमिपूजन शुक्रवार को मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र (ए-4) में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) संजीव कुमार गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी रश्मि गुप्ता सहित परिवार के सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नई परियोजना का शुभारंभ किया.

6a3e329098a211782461072.jpeg

भूमिपूजन कार्यक्रम में गुप्ता परिवार की नई पीढ़ी टियारा गुप्ता, तास्विक गुप्ता एवं इवान गुप्ता ने भी सहभागिता निभाई। पूरा कार्यक्रम सनातन परंपराओं और शास्त्रोक्त विधि के अनुसार संपन्न कराया गया.

6a3e3297a80291782461079.jpeg

इस अवसर पर कंपनी के सीएमडी संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि नई औद्योगिक इकाई समरकूल की उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना 'मेक इन इंडिया' अभियान को मजबूती देने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी.

6a3e329de4c721782461085.jpeg

उन्होंने बताया कि नई यूनिट में आधुनिक तकनीक से लैस कूलर एवं अन्य होम एप्लायंसेज का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद कम समय में उपलब्ध हो सकेंगे। कंपनी का लक्ष्य जल्द से जल्द उत्पादन शुरू कर घरेलू उपकरण निर्माण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करना है.

6a3e32a61023c1782461094.jpeg

भूमिपूजन समारोह में राजीव गुप्ता.सीमा गुप्ता. अभिषेक गुप्ता.सुरभि गुप्ता. आशुतोष गुप्ता.प्रियंका गुप्ता.तुषार गुप्ता. भक्ति गुप्ता. तनुज गुप्ता. रोहित गोयल.यश गोयल सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नई इकाई की सफलता, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

6a3e32acf01c91782461100.jpeg

औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होने वाली यह नई यूनिट स्थानीय स्तर पर औद्योगिक विकास को गति देने के साथ-साथ रोजगार सृजन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई मजबूती प्रदान करेगी.

Leave Your Comments