पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के आवास से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है.आरोप है कि उनके निजी सहायक (PA) मोतीलाल राय.ड्राइवर और कुछ अन्य सहयोगियों ने लाखों रुपये नकद और कीमती सामान गायब कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार. शिकायत में करीब 20 लाख रुपये नकद.चार आईफोन.एक मैकबुक.एक आईपैड.सोने की चेन और अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान चोरी होने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में देर रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई.

आवेदन में PA मोतीलाल राय को मुख्य आरोपी बताया गया है.साथ ही ड्राइवर और उसके कुछ सहयोगियों के नाम भी शामिल किए गए हैं. शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपियों को बैग लेकर आवास से निकलते हुए देखा गया था.जिसके बाद चोरी की आशंका और गहरा गई.
पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हालांकि.पुलिस जांच पूरी होने तक आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है.