ग्राम तिलपता में चला नहर सफाई अभियान, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और विधायक तेजपाल सिंह नागर के नेतृत्व में किसानों को मिली राहत

Date: 2026-06-26
news-banner

गौतमबुद्ध नगर। दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तिलपता में भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नहर सफाई अभियान आयोजित किया गया. अभियान का उद्देश्य नहर में जमा गाद. झाड़ियों एवं अन्य अवरोधों को हटाकर जल प्रवाह को सुचारू बनाना और किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना था.

6a3e1df86cf8b1782455800.jpeg

अभियान में स्थानीय ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान भागमल सूबेदार. राजबीर नेताजी. बलराज भाटी. चैनपाल.रहीसराम भाटी. अनिल मुखिया.बबली भाटी.आदेश भाटी. संजू भाटी.भोला भाटी. अमित खारी.प्रदीप खारी.महेश भाटी एवं सुमन्त भाटी सहित अनेक लोगों ने नहर की सफाई में सहयोग किया.

6a3e1e0157fbc1782455809.jpeg

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि संगठन जनहित और विकास कार्यों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है. वहीं विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना और क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है.

6a3e1e0f2732a1782455823.jpeg

अभियान के बाद ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहित और विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प दोहराया.

यह अभियान ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और कृषि उत्पादन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.

Leave Your Comments