ज्येष्ठ दशहरा पर्व के अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया है। इसके तहत गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है.
प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह यातायात प्रतिबंध 23.05.2026 की रात्रि से 26.05.2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजारा जाएगा, ताकि गंगा घाटों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था बाधित न हो.
.jpeg)
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी डायवर्जन प्लान का पालन करें और प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश न करें। विशेष रूप से भारी वाहनों के लिए अलग से रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन अनिवार्य किया गया है.
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी.

साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले यातायात अपडेट अवश्य प्राप्त करें और प्रशासन का सहयोग करें, जिससे यह पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.