यूपी: बेकाबू ट्रक मकान में घुसा, घर में सो रहे 17 लोगों की बाल-बाल बची जान, तीन कारें क्षतिग्रस्त

Date: 2026-06-02
news-banner

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देर रात तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक सड़क से अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान में जा घुसा। हादसे के वक्त मकान के अंदर परिवार के 17 सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे.

1780379998_Screenshot_2026-06-01_225317.png

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की जोरदार टक्कर से पूरा मकान हिल गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य घबराकर बाहर निकल आए। गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए.

हालांकि ट्रक की टक्कर से मकान परिसर में खड़ी तीन कारों को भारी नुकसान पहुंचा है। वाहनों के शीशे टूट गए और बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है.

1780380008_Screenshot_2026-06-01_225419.png

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक कुछ और अंदर घुस जाता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही .

Leave Your Comments