यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान से 31 मौतें; 3 घंटे में फिर तूफान की चेतावनी

Date: 2026-05-30
news-banner

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया है। राज्य के सभी 75 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

1780126865_Screenshot_2026-05-30_130650.png

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज आंधी और बारिश के कारण 31 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जिलों में पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आई हैं.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान में अचानक 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड और बारिश का असर और बढ़ गया है.

1780126874_Screenshot_2026-05-30_130721.png

India Meteorological Department ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 3 घंटों में कई इलाकों में और तेज तूफान आने की संभावना है। प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। सरकार ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.

 

 

 

 

 

 

Leave Your Comments