अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम समझौता! ट्रम्प और पजशकियान ने MoU पर किए हस्ताक्षर, वर्साय पैलेस बना ऐतिहासिक गवाह

Date: 2026-06-18
news-banner

पेरिस। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव और संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाए जाने की खबर सामने आई है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार दोनों देशों के बीच युद्धविराम और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एक अंतरिम समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

6a339b6d5ef1b1781767021.png

बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दोनों नेताओं को दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए दिखाया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समझौता स्विट्जरलैंड के जेनेवा के निकट लूसर्न में होने वाली प्रस्तावित वार्ता से पहले ही फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में संपन्न हो गया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा साझा किए गए वीडियो ने इस घटनाक्रम को और अधिक चर्चा में ला दिया है.

समझौते के प्रमुख बिंदुओं में क्षेत्रीय संघर्ष को कम करना, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन गतिविधियों को सामान्य बनाना, समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा व्यापक शांति प्रयासों को बढ़ावा देना शामिल बताया जा रहा है.

6a339b793c1071781767033.png

अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकारों का मानना है कि यदि यह समझौता पूरी तरह लागू होता है, तो इसका असर केवल अमेरिका और ईरान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि वैश्विक तेल बाजार, मध्य पूर्व की स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी पड़ सकता है.

हालांकि. समझौते के सभी प्रावधानों और उसके क्रियान्वयन को लेकर अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. आने वाले दिनों में दुनिया की नजर इस शांति प्रक्रिया की प्रगति पर बनी रहेगी.

Leave Your Comments