लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में आमजन, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। इसी क्रम में ऊर्जा विभाग, पावर कॉरपोरेशन और विभिन्न डिस्कॉम अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बैठक में प्रदेशभर में बिजली आपूर्ति की स्थिति, उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं और आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और प्रत्येक क्षेत्र में सुचारू व निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.
सरकार की ओर से कहा गया कि आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को भी बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराना विकास के लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए संबंधित विभागों को पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं.
.jpeg)
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुविधा, विश्वास और विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था मजबूत हो और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर, लाइन मेंटेनेंस, फॉल्ट समाधान और शिकायत निस्तारण प्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके.