नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर स्लेजिंग, मानसिक दबाव और खिलाड़ियों के बीच कहासुनी कोई नई बात नहीं है। दुनिया के लगभग हर बड़े खिलाड़ी ने अपने करियर में ऐसे पलों का सामना किया है। लेकिन इतिहास गवाह है कि महान खिलाड़ी वही बनते हैं जो विवादों का जवाब अपने प्रदर्शन से देते हैं.

हाल ही में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। एक वायरल वीडियो के बाद फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच इस बात पर बहस छिड़ी हुई है कि युवा खिलाड़ी को ऐसे हालात में किस तरह प्रतिक्रिया देनी चाहिए.
क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि अगर विराट कोहली अपने करियर के शुरुआती दौर में हर उकसावे का जवाब विवाद से देते, तो शायद आज वह दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल नहीं होते। उन्होंने आलोचनाओं और चुनौतियों का जवाब अपने रन और प्रदर्शन से दिया.
इसी तरह भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन मैदान पर धैर्य बनाए रखा और अपने खेल से पहचान बनाई। यही कारण है कि आज वे भारतीय क्रिकेट के प्रमुख खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.