15 साल के वैभव सूर्यवंशी की सोशल मीडिया पर चर्चा, सीनियर खिलाड़ियों के बीच पहुंचे तो फैंस बोले- "ये है असली शेर"

Date: 2026-06-16
news-banner

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के उभरते युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। एक वायरल वीडियो में .वैभव को मैदान पर सीनियर खिलाड़ियों के बीच जाते हुए और तनावपूर्ण माहौल को शांत कराने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि इतनी कम उम्र में भी वैभव ने जिस आत्मविश्वास और परिपक्वता का परिचय दिया. वह काबिल-ए-तारीफ है। कुछ लोगों ने उन्हें "बिहार का शेर" तक कह दिया.

6a30ef54e16211781591892.png

क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि आमतौर पर जूनियर खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ियों के विवाद या बहस से दूर रहते हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने निडरता दिखाते हुए बीच में पहुंचकर माहौल को शांत करने का प्रयास किया। यही वजह है कि वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है.

हालांकि. वायरल वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और संबंधित घटना पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। लेकिन फैंस के बीच वैभव सूर्यवंशी का यह अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है.

युवा खिलाड़ी के समर्थन में सोशल मीडिया पर हजारों पोस्ट साझा की जा रही हैं। क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि मैदान पर आत्मविश्वास और खेल भावना दोनों ही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती हैं.

Leave Your Comments