वाराणसी में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प, पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली

Date: 2026-06-27
news-banner

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मोहर्रम जुलूस के दौरान उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया. जब जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया.देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

6a3f79fdd16111782544893.png

स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला.भीड़ को तितर-बितर करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजी। इसके बाद हालात पर काबू पा लिया गया और जुलूस को दोबारा शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया गया.

घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

6a3f7a12227891782544914.png

प्राथमिक जानकारी के अनुसार. विवाद के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

6a3f7a1c632601782544924.png

Leave Your Comments