वेनेजुएला में बुधवार देर शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने पूरे देश को हिला कर रख दिया.अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार पहले 7.2 तीव्रता का भूकंप आया और उसके लगभग 40 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया.दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी कराकस से लगभग 280 से 300 किलोमीटर पश्चिम में स्थित क्षेत्र में था.

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि राजधानी कराकस सहित कई शहरों में बहुमंजिला इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई संरचनाएं ढह गईं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग दहशत में घरों. मॉल और एयरपोर्ट से बाहर भागते दिखाई दे रहे हैं.कई इलाकों में सड़कों पर मलबा बिखर गया और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई.

USGS ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस आपदा में भारी जनहानि हो सकती है.एजेंसी के प्रारंभिक आकलन के अनुसार मृतकों की संख्या हजारों में पहुंच सकती है. हालांकि खबर लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर 10 हजार मौतों की पुष्टि नहीं हुई है.लेकिन विशेषज्ञों ने बड़े पैमाने पर नुकसान और जनहानि की आशंका जताई है.
भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए.जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.सरकार ने आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा है और राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं. कई देशों ने वेनेजुएला को सहायता देने की पेशकश भी की है.

विशेषज्ञों का कहना है कि यह वेनेजुएला में पिछले कई दशकों के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है। प्रभावित इलाकों में सेना. पुलिस और बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. हालात को देखते हुए आने वाले घंटों में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है.