Ghaziabad के वेवसिटी थाना परिसर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त Priyashree Pal ने की.
.jpeg)
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापारी प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रियाश्री पाल ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि त्योहार सामाजिक एकता और प्रेम का संदेश देते हैं, इसलिए सभी नागरिकों को मिलजुलकर त्योहार मनाना चाहिए और अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं से बचना चाहिए.

सहायक पुलिस आयुक्त ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में कानून और व्यवस्था सुनिश्चित रहे और नागरिक सुरक्षित महसूस करें.
यह पहल वेवसिटी थाना के पुलिस और समुदाय के सहयोग को मजबूत करने और त्योहारों के दौरान समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है.