क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और जुनून के लिए पहचाने जाने वाले विराट कोहली जीत के बाद भावुक नजर आए। जीत की खुशी में उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, वहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उन्हें संभालती और हौसला बढ़ाती दिखाई दीं.

यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस तस्वीर को सिर्फ एक जीत का जश्न नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत, समर्पण और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक बता रहे हैं.
विराट कोहली ने अपने करियर में कई यादगार उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन यह पल इसलिए खास बन गया क्योंकि इसमें एक खिलाड़ी की भावनाएं और उसके जीवनसाथी का साथ साफ नजर आया। तस्वीर में कोहली की आंखों में जीत की खुशी और वर्षों की मेहनत का संतोष दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों लोग इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि खेल केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि भावनाओं का भी नाम है और यह तस्वीर उसी भावना को दर्शाती है.
फैंस ने इस पल को 'पावर ऑफ लव', 'मोमेंट ऑफ द डे' और 'क्रिकेट का सबसे इमोशनल सीन' जैसे नाम दिए हैं। तस्वीर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़ी जीतों के पीछे परिवार और अपनों का समर्थन कितना महत्वपूर्ण होता है.