टीम इंडिया को बड़ा झटका: हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

Date: 2026-06-04
news-banner

भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज Virat Kohli हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं.जिसके कारण वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की यह वनडे सीरीज 13 जून से शुरू होनी है, लेकिन उससे पहले ही कोहली के बाहर होने से टीम की बल्लेबाजी क्रम पर असर पड़ सकता है.

India national cricket team के लिए यह एक अहम सीरीज मानी जा रही है, क्योंकि टीम संयोजन और आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज महत्वपूर्ण है.

सूत्रों के मुताबिक, कोहली फिलहाल रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और मेडिकल टीम उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि अभी उनकी वापसी को लेकर कोई निश्चित समय सीमा सामने नहीं आई है.

टीम मैनेजमेंट की ओर से जल्द ही उनके विकल्प को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। फैंस के बीच कोहली की गैरमौजूदगी को लेकर निराशा देखी जा रही है.

Leave Your Comments