भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक बार फिर अपने बिजनेस विस्तार को लेकर चर्चा में हैं। खेल के मैदान पर रिकॉर्ड बनाने वाले विराट अब कारोबारी दुनिया में भी अपनी पहचान मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने One8 Sports के जरिए जूतों के बाजार में नई एंट्री की है.

दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान One8 ब्रांड के नए स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल शूज़ को पेश किया गया। लॉन्च इवेंट में ब्रांड की नई रणनीति, डिजाइन और युवाओं को आकर्षित करने की योजना पर जोर दिया गया.
हालांकि, सोशल मीडिया और बिजनेस जगत में इस लॉन्च को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग विराट की लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू को इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी ताकत मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि केवल सेलिब्रिटी होने से किसी उत्पाद की सफलता सुनिश्चित नहीं होती.
विशेषज्ञों के अनुसार भारत का फुटवियर बाजार तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन यहां पहले से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। ऐसे में One8 Shoes को गुणवत्ता. कीमत और ग्राहकों के भरोसे के आधार पर अपनी अलग पहचान बनानी होगी.
ब्रांडिंग के लिहाज से विराट कोहली का नाम निश्चित रूप से बड़ा आकर्षण है. क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता इस प्रोडक्ट को शुरुआती बढ़त दिला सकती है। हालांकि.लंबे समय तक बाजार में टिके रहने के लिए उत्पाद की गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि सबसे अहम कारक होंगे.
फिलहाल दिल्ली में हुए लॉन्च इवेंट के बाद बाजार और उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आने वाले महीनों में यह साफ हो जाएगा कि One8 Sports का यह नया दांव कितना सफल साबित होता है.