गाजियाबाद कमिश्नरेट के थाना वेव सिटी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से दिनांक 18/19 मई 2026 की रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रीमती प्रियाश्री पाल द्वारा थाना वेव सिटी पुलिस टीम को रात्रि चेकिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

इसके बाद थाना वेव सिटी क्षेत्र के जयपुरिया कट एवं लाल कुआँ क्षेत्र में बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश भी दिए.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। देर रात चलाए गए इस अभियान से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है.