मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समरकूल CMD संजीव गुप्ता को सौंपा औद्योगिक भूखंड आवंटन पत्र

Date: 2026-05-23
news-banner

Noida के औद्योगिक विकास को नई गति देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस अवसर पर उन्होंने Samarkool Home Appliances Limited के CMD संजीव कुमार गुप्ता को नोएडा औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक भूखंड आवंटन पत्र सौंपा.

1779516759_WhatsApp_Image_2026-05-23_at_10.59.31_AM.jpeg

इस कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री Nand Gopal Gupta Nandi, राज्य मंत्री Jaswant Singh Saini तथा Noida Authority के सीईओ आर. के. सिंह भी उपस्थित रहे। वहीं समरकूल कंपनी की ओर से डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता और इंडिया सेल्स हेड नरेश बत्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

भूखंड आवंटन प्राप्त करने के बाद समरकूल के CMD संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी और उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण राज्य में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज प्रदेश में उद्योगों को तेजी से सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हो रहा है.

उन्होंने आगे बताया कि नोएडा में स्थापित होने वाले इस नए प्लांट से कंपनी के उत्पादन में वृद्धि होगी और सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही यह परियोजना Make in India और Atmanirbhar Bharat अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगी.

यह औद्योगिक आवंटन उत्तर प्रदेश में बढ़ते निवेश और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल का संकेत माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में राज्य की आर्थिक विकास दर को और गति मिलने की उम्मीद है.

Leave Your Comments